Friday, October 28, 2011

आईटी दे सकता है डेढ लाख युवाओं को रोजगार

सूबे में आईटी के क्षेत्र में असीम संभावनायें निहित हैं। संभावना यह भी है कि यदि इस दिशा में अपेक्षित निवेश हुआ तब सूबे के डेढ लाख युवाओं को रोजगार मिल सकेगा और सूबे के सकल घरेलू उत्पाद में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 0-6 फ़ीसदी से बढकर कर कम से कम 8 फ़ीसदी हो जायेगी। बताते चलें कि हाल ही में बिहार सरकार ने तीन वर्षों के मेहनत के बाद आईटी पालिसी का निर्माण किया है। सरकार के इस कदम को अगले वर्ष फ़रवरी में होने वाले ग्लोबल समिट यानि अप्रवासी बिहारियों के प्रथम समागम की तैयारी के रुप में देखा जा रहा है। read more on www.apnabihar.org

विकास का यह कैसा मानदंड ?

विकास का एक और प्रमाण। एक महिला खिलाड़ी हैं कृति। कृति ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में अपने जौहर दिखाये और फ़िर उसने 31 पदक भी कमाये। लेकिन वह पैसे नहीं कमा सकी। कृति शेखपुरा जिले की रहने वाली है। जब उसने एशियाई खेलों में पदक जीता था तो पूरा सूबा गौरवान्वित हुआ था। लेकिन जब उसके पिता की मौत हुई तब किसी ने उसके आंसू नहीं पोछे। उस समय इनाम में मिले पैसे से कृति ने अपने पिता का अंतिम संस्कार कराया था। read more on www.apnabihar.org