Wednesday, October 6, 2010

इस बार भी अपराधी करेंगे बिहार पर राज

यह एक सच्चाई है आज के बिहार की। इस बार भी अपराधी ही करेंगे बिहार पर राज। इसका सबसे बड़ा कारण यह कि राज्य के पांच प्रमुख दलों ने अबतक 116 ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जिन्हें अपराधी कहना ही सबसे उपयुक्त होगा। इसमें सबसे अधिक भागीदारी भाजपा की है जिसके 62.12 प्रतिशत उम्मीदवार अपराधी हैं। दूसरे स्थान पर लोजपा है, जिसके 46.43 फ़ीसदी उम्मीदवार भी दागी हैं। तीसरे स्थान पर काबिज है राजद, जिसने 38.60 प्रतिशत सीटें अपराधियों को दिये हैं। जबकि 36.05 प्रतिशत के साथ जदयू चौथे स्थान पर काबिज है और कांग्रेस 29.03 प्रतिशत उम्मीदवा कांग्रेसी संस्कृति में चार चांद लगा रहे हैं। बहरहाल ये आंकड़े अभी अधूरे हैं। संभव है इन आंकड़ों में और वृद्धि होगी ही। लेकिन सच्चाई यही है कि बिहार पर शासन करने एक और अवसर इन अपराधियों को ही मिलने वाला है। अब सबसे बड़ा मजाक देखिये। जदयू ने कुख्यात अपराधी मुन्ना शुक्ला के बदले उसकी पत्नी अंजू शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। क्या इसी के सहारे न्याय के साथ विकास को पूरा करेंगे नीतीश ji

from www.apnabihar.org

No comments:

Post a Comment