
राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कोसी नदी में एक बार फ़िर बाढ का खतरा बढ गया है। इस संबंध में इन्होंने बताया कि नेपाल में कोशी तटबंध के समीप विशुद्ध दुष्प्रचार का परिणाम है कि कोशी नदी में चैनल खुदाई नहीं होने दी जा रही है। कोशी नदी की धारा को बीच में लाने के लिये चैनल की खुदाई हो जाती तो पूर्वी तटबंध पर जल धारा का दबाव बढने की आशंका नहीं रहती। इन चार दिनों में नेपाल के वीरपुर में कोशी उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक होने की उम्मीद है। श्री चौधरी ने गुरुवार को सूचना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कहीं।
इन्होंने कहा कि इस बैठक में भारत एवं नेपाल के तक्नीकी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। केंद्र की अनुमति से राज्य सरकार द्वारा नेपाल में पड़ने वाले कोशी नदी में चैनल खुदाई का काम शुरु कर दिया गया था। परंतु, स्थानीय लोगों के विरोध पर नेपाल के अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। इन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों का डार निर्मूल है, क्योंकि 12 से 13 किलोमीटर पर कोशी की जलधारा बिहार में ही आयेगी। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अफ़्जल अमानुल्लाह ने इस मामले में बताया कि नेपाल के अखबारों में खबर छपी कि यदि चैनल खुदाई का काम शुरु होगा तो नेपाल में वहां तटबंध के समीप बसे गांव डूब जायेंगे। इस कारण स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया। एक सवाल के जवाब में श्री चौधरी ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय ने नेपाल से पत्राचार किया है। इन्होंने बताया कि राज्य सरकार कोशी को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति नियंत्रण में है।
No comments:
Post a Comment